Quantitative Aptitude Q&A in Hindi (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रश्न उत्तर)

Quantitative Aptitude Q&A in Hindi

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative aptitude in hindi) टेस्ट बैंकों के साथ-साथ कुछ अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं का एक हिस्सा है। इस लेख से आप गणित की बुनियादी अवधारणाओं को समझेंगे और समस्याओं को तेजी से हल करने के तरीके सीखेंगे।

इस लेख में आपके लिए Quantitative aptitude यानि कि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सम्बंधित सभी प्रकार के प्रश्न एवं उनके उत्तर दिए गए हैं। जिससे की आपकी मात्रात्मक योग्यता (Quantitative aptitude) में सुधार हो सके।

तो चलिए हम Quantitative Aptitude Q&A in Hindi शुरू करते हैं।

Top 10 Quantitative aptitude Solved Papers Q&A

Q.1 एक धनराशि पर पहले छः वर्षों के लिए 7.5% की वार्षिक दर से, अगले छः वर्षों के लिए 9% की वार्षिक दर से और अंतिम छः वर्षों के लिए 6% की दर से साधारण ब्याज प्राप्त होता है। यदि इन अट्ठारह वर्षों में प्राप्त कुल ब्याज ₹33,075 है, तो निवेश की गई मूल राशि (₹ में) कितनी थी ?
Ans
1. 25,040
2. 24,500
3. 24,050
4. 25,400

Q.2 एक प्रकाशस्तंभ के शीर्ष से देखने पर, समुद्र तल से 200√3 m ऊपर उसकी ओर आ रहे एक जहाज का अवनमन कोण, 30° से 60° हो जाता है। देखने की अवधि के दौरान जहाज द्वारा तय की गई दूरी (m में) ज्ञात कीजिए।
Ans
1. 240√3
2. 400
3. 300√3
4. 600

Q.3 300√3 m ऊंचाई वाले एक खंभे के शीर्ष से, जमीन पर इसकी विपरीत दिशाओं में दो बिंदुओं A और B के अवनमन कोण क्रमशः 60° से 30° हैं। एक कार बिंदु A और B के बीच की दूरी 150 सेकंड में तय करती है। कार की चाल (m/s में) क्या होगी?
Ans
1. 8
2. 10
3. 6
4. 9

Q.4 माना कि x वह छोटी से छोटी संख्या है जिसे 10627 में से घटाने पर प्राप्त संख्या एक पूर्ण वर्ग संख्या होती है। x को निम्न में से किस छोटी से छोटी संख्या से गुणा करने पर प्राप्त संख्या एक पूर्ण वर्ग संख्या होगी?
Ans
1. 2
2. 5
3. 4
4. 7

Q.5 एक नाव धारा की विपरीत दिशा में 5 km और धारा की दिशा में 7½ km जाने में 45 मिनट का समय लेती है। यह
धारा की दिशा में 5 km जाने और धारा की विपरीत दिशा में 2.5 km जाने में 25 मिनट का समय लेती है। धारा की
दिशा में 6 km और धारा की विपरीत दिशा में 5 km जाने में उसे कितना समय (मिनट में) लगेगा ?
Ans
1. 46
2. 36
3. 29
4. 54

Q.6 गोले A और B की त्रिज्याओं का योग 14 cm है, A की त्रिज्या B की त्रिज्या से बड़ी है। इसके पृष्ठों के क्षेत्रफलों का
अंतर 112 π है। A और B के आयतनों का अंतर (cm3 में) ज्ञात कीजिए।
Ans
1. Quantitative Aptitude Q6A1
2. Quantitative Aptitude Q6A2
3. Quantitative Aptitude Q6A3
4. Quantitative Aptitude Q6A4

Q.7 एक संख्या को 24 से भाग देने पर शेषफल के रूप में 77, 32 से भाग देने पर शेषफल के रूप में 25 और 36 से
भाग देने पर शेषफल के रूप में 29 प्राप्त होता है। मान लीजिए पांच अंकों की छोटी से छोटी संख्या x है और चार
अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या y है, जो ऊपर लिखित शर्तों को पूर्ण करती है। (x+y) के अंकों का योग क्‍या होगा ?
Ans
1. 35
2. 31
3. 11
4. 17

Q.8 एक लंबवृत्तीय शंकु की त्रिज्या और ऊंचाई का अनुपात 3 : 4 है। यदि इसके वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल 375π (cm2 में)
है, तो इसका आयतन (cm3 में) ज्ञात कीजिए।
Ans
1. 1600 π
2. 900 π
3. 1500 π
4. 1200 π

Q.9 40 km की दूरी तय करने में A, B से 2 घंटे अधिक लेता है। यदि A अपनी चाल दोगुनी कर देता है, तो वह 80 km की दूरी तय करने में B से 1½ घंटे अधिक लेता है। 140 km की दूरी तय करने के लिए, B अपनी समान गति से यात्रा करने में कितना समय लेगा ?
Ans
1. 1⅓ घंटे
2. 1⅙ घंटे
3. 1¾ घंटे
4. 1⅛ घंटे

Q.10 9 × 4 ÷ 4 of 9 − 6 ÷ 3 × (5 − 7) + 5 − 2 × 3 ÷ 6 of ½ का मान ज्ञात कीजिए।
Ans
1. −4
2. 8
3. 5
4. 6

Quantitative Aptitude Papers Q&A 11 to 20

Q.11 एक समूह में छात्रों का औसत भार 73.4 kg था। बाद में, 71.9 kg, 70.8 kg, 76.5 kg और 86.4 kg भार वाले चार और छात्र समूह में शामिल हो गए। परिणामस्वरूप, समूह के सभी छात्रों के औसत भार में 0.24 kg की वृद्धि हो गई। आरंभ में समूह में छात्रों की संख्या कितनी थी ?
Ans
1. 49
2. 51
3. 46
4. 42

Q.12 विलयन A में जल और अम्ल का अनुपात 3 : 2 है और विलयन B में जल और अम्ल का अनुपात 5 : 4 है। दोनों विलयनों B और A को किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि नए विलयन में अम्ल और जल का अनुपात 3 : 4 हो ?
Ans
1. 2 : 7
2. 9 : 5
3. 3 : 5
4. 5 : 7

Q.13 माना कि x, y और z तीन संख्याएं इस प्रकार हैं कि x<y<z है। यदि उनमें से सबसे बड़ी संख्या को बीच की संख्या से भाग दिया जाता है, तो परिणाम 13⁄8 प्राप्त होता है, जो x से 0.835 से अधिक है। यदि z + y + x = 1 21⁄25 है, तो Quantitative Aptitude Q13 Quantitative Aptitude Q&A in Hindi (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रश्न उत्तर) का मान ज्ञात कीजिए ?
Ans
1. 59⁄105
2. 4⁄5
3. 79⁄105
4. 46⁄25

Q.14 एक ठोस बेलन की ऊंचाई 40 cm और उसके आधार का व्यास 10 cm है। इसमें 5 cm त्रिज्या और 12 cm गहराई वाले दो समान शंक्वाकार छिद्र खोद दिए जाते हैं। शेष ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में) क्या होगा ?
Ans
1. 480 π
2. 530 π
3. 390 π
4. 450 π

Q.15 एक लंब पिरामिड का आधार 12 cm भुजा वाला एक वर्ग है। यदि इसकी ऊंचाई 10 cm है, तो इसके पार्श्व पृष्ठ का क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
Ans
1. 48√34
2. 144
3. 144√34+1
4. 24√34

Q.16 एक विक्रेता के पास 800 kg चीनी है। वह कुल मात्रा A के एक आग को 7% के लाभ पर और शेष भाग B को 17% के लाभ पर बेचता है। यदि उसे पूरी मात्रा पर 10% का लाभ होता है, तो उसने कितना भाग (kg में) 17% के लाभ पर बेचा था ?
Ans
1. 175
2. 300
3. 200
4. 240

Q.17 एक व्यक्ति A से B तक 16 km/h की औसत चाल से जाता है और उसी रास्ते से 32 km/h की औसत चाल से वापस लौटता है। जाने और आने में उसके द्वारा लिए गए कुल समय में उसकी औसत चाल (m/s में) ज्ञात कीजिए। (दशमलब के दो स्थानों तक)
Ans
1. 6.15
2. 5.93
3. 4.87
4. 6.54

Q.18 A और B एक ही दिन और एक ही समय पर क्रमशः स्थान X से Y और Y से X की ओर चलना शुरू करते हैं। एक-दूसरे को पार करने के बाद A और B अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में क्रमशः 7 1⁄9 घंटे और 9 घंटे का समय लेते हैं। यदि A की चाल 45 km/h है, तो B की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
Ans
1. 40
2. 34 79
3. 35 23
4. 37

Q.19 A के दो पोते P और Q हैं। 16 वर्षीय P को A की संपत्ति से कुछ धन मिलता है और 17 वर्षीय Q को शेष धन मिलता है। लेकिन P और Q को यह धन तभी मिलेगा जब वे 25 वर्ष के हो जाएंगे। तब तक के लिए उनकी धनराशि एक बैंक में जमा है। जिस पर 5% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर से ब्याज प्राप्त हो रहा है। जब दोनों 25 वर्ष के हो जाते हैं, तो उनको बराबर राशि मिलती है। यदि A की कुल धनराशि ₹5,03,685 थी, तो आरंभ में A ने P को कितना धन दिया था ?
Ans
1. ₹2,54,700
2. ₹2,57,985
3. ₹2,74,500
4. ₹2,45,700

Q.20
Quantitative Aptitude Qustions 20
Ans
1. Quantitative Aptitude Q20 A1
2. Quantitative Aptitude Q20 A2
3. Quantitative Aptitude Q20 A3
4. Quantitative Aptitude Q20 A4

पढ़िए रीजनिंग एबिलिटी प्रश्न उत्तर हिंदी में। (Top Reasoning Ability Solved Papers Q&A)

Quantitative Aptitude Comprehension Q&A

Comprehension: लेखांश को ध्यान से पढ़ें और प्रश्न के उत्तर दें:

एक वस्तु पर ₹ 28000 का मूल्य अंकित था। विक्रेता A ने अपनी उत्पादन कंपनी से अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर वह वस्तु खरीदी और अंकित मूल्य पर 12% की छूट देते हुए उसे बेच दिया। विक्रेता B ने वही वस्तु उसी उत्पादन कंपनी से अंकित मूल्य पर 30% की छूट पर खरीदी और अंकित मूल्य पर 25% की छूट देकर उसे बेच दिया।

माना विक्रेता C ने उसी वस्तु को अंकित मूल्य पर 25% की छूट पर क्रय किया और अंकित मूल्य पर p% की दो समान क्रमिक छूटें देते हुए इस प्रकार बेचा कि उसे वस्तु पर 8% का लाभ प्राप्त होता है। यही वस्तु किश्त योजना पर भी उपलब्ध है। एक ग्राहक ₹ 4200 नकद अग्रिम भुगतान करके और उसके बाद ₹ 12100 की 2 समान वार्षिक किश्तें देकर खरीद सकता है। विक्रेता 10% की वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज लगाता है।

Q.21 ग्राहक द्वारा किस्त योजना का चुनाव करने पर मिली छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Ans
1. 10%
2. 8%
3. 9%
4. 12%

Q.22 विक्रेता A को कितने प्रतिशत का लाभ हुआ?
Ans
1. 9%
2. 10%
3. 12%
4. 8%

Q.23 विक्रेता A और B द्वारा प्राप्त लाभों का कुल अंतर (₹ में) कितना है?
Ans
1. 480
2. 840
3. 690
4. 1200

Q.24 विक्रेता C के लिए p का मान क्या होगा?
Ans
1. 8
2. 10
3. 9
4. 6

Comprehension: लेखांश को ध्यान से पढ़ें और प्रश्न के उत्तर दें:

A, B और C ने 1⁄10 : 2⁄15 : 1⁄6 के अनुपात में अपनी धनराशियों के निवेश के साथ एक व्यापार शुरू किया। 4 महीने के बाद, A ने अपनी धनराशि का 33 1⁄3% वापस निकाल लिया, B ने अपनी धनराशि में 25% की वृद्धि की और C ने अपनी धनराशि का 20% वापस निकाल लिया। मान लीजिए कि एक वर्ष बाद, अगले वर्ष A ने अपनी धनराशि का 20% वापस निकाल लिया, B ने अपनी धनराशि में 25% की वृद्धि की और C ने अपनी धनराशि को यथावत रखा।

Q.25 दूसरे वर्ष के पश्चात, A : B : C का अनुपात क्या होगा?
Ans
1. 56 : 175 : 130
2. 175 : 56 : 130
3. 56 : 130 : 175
4. 175 : 130 : 56

Q.26 पहले वर्ष के अंत में, कुल लाभ में से, B का हिस्सा ₹1,31,712 था। लाभ में A का हिस्सा (₹ में) कितना था?
Ans
1. 65,856
2. 58,656
3. 68,566
4. 66,585

Q.27 एक वर्ष बाद C : B : A का अनुपात क्या होगा?
Ans
1. 7 : 14 : 13
2. 13 : 14 : 7
3. 7 : 13 : 14
4. 13 : 7 : 14

Comprehension: लेखांश को ध्यान से पढ़ें और प्रश्न के उत्तर दें:

A और B एकसाथ एक निश्चित काम को 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि A और C मिलकर उसी काम को 60 दिनों में पूरा कर सकते हैं। C अकेले उसी काम को 80 दिनों में पूरा कर सकता है। उन्होंने एक साथ काम करना शुरू किया। A और B ने काम पूरा होने से क्रमशः 10 दिन और 4 दिन पहले काम छोड़ दिया। काम पूरा होने पर ठेकेदार ₹38,556 का भुगतान किया।

Q.28 संपूर्ण काम कितने दिनों में पूरा हुआ?
Ans
1. 25
2. 30
3. 28
4. 32

Q.29 काम पूरा होने के बाद ठेकेदार द्वारा दी गई राशि में से B और C के हिस्सों का अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
Ans
1. 1,248
2. 1,482
3. 1,428
4. 1,284

Q.30 A द्वारा प्राप्त राशि, B द्वारा प्राप्त राशि से कितने प्रतिशत कम है? (दशमलव के दो स्थानों तक)
Ans
1. 82.64
2. 68.42
3. 86.24
4. 84.62

🙏 आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दिए गए मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude in hindi) के प्रश्न उत्तर समझ आ गए होंगे।

आज के समय में, प्रतियोगी परीक्षाओं में Quantitative Aptitude (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानि संख्यात्मक योग्यता) का महत्व और भी बढ़ गया है। ये परीक्षाएं विभिन्न सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों की Quantitative Aptitude में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, जैसे कि गणित, विज्ञान, और कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रश्न। इसलिए, Quantitative Aptitude का सही समझना और तैयारी करना उत्तरदायी है। यह छात्रों को परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने में मदद करता है और उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होता है।